गिरडीह, अप्रैल 8 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह डीसी रामनिवास यादव ने मंगलवार को जनता दरबार लगाकर आमजनों की समस्याओं को सुना और उनके त्वरित समाधान का निर्देश दिया। दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से लोगों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें उनके समक्ष रखीं। इनमें भूमि विवाद, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, आवास योजना, पेयजल, सड़क, बिजली, शिक्षा एवं स्वास्थ्य से संबंधित शिकायतें थी। जिसे डीसी ने गंभीरता से सुनकर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। कहा कि प्रत्येक मामले का त्वरित निष्पादन करें। निर्देश दिया कि जनता से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मौके पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अंजना भारती आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...