रांची, जून 5 -- खूंटी, संवाददाता। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी मो. जावेद हुसैन की अध्यक्षता में शुक्रवार को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्षों एवं सचिवों के साथ मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुनरीक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा, समय-सारिणी तथा राजनीतिक दलों की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। उपायुक्त ने बताया कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के लिए अर्हता तिथि 1 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। कार्यक्रम के तहत तैयारी, प्रशिक्षण एवं मुद्रण कार्य 20 जून से 29 जून तक संपन्न किया जाएगा। इसके बाद बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा 30 जून से 29 जुलाई तक घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- राजनीतिक दल 7 जून तक नियुक्त करें बीएलए-2, ...