धनबाद, मार्च 19 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। समाहरणालय के प्रथम तल स्थित सभागार में बुधवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह डीसी आदित्य रंजन ने नगरपालिका (आम) निर्वाचन-2026 में नगर निगम के नवनिर्वाचित मेयर संजीव सिंह और सभी 55 वार्ड पार्षदों को शपथ दिलाई। डीसी ने सर्वप्रथम मेयर संजीव सिंह को शपथ दिलाई। इसके बाद नगर निगम के 55 वार्ड पार्षदों को शपथ दिलाई। समाहरणालय के तृतीय तल स्थित सभागार में डीडीसी सन्नी राज ने नगरपालिका (आम) निर्वाचन-2026 में चिरकुंडा नगर परिषद की नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुनीता देवी और सभी 21 वार्ड पार्षदों को शपथ दिलाई। उन्होंने सर्वप्रथम नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुनीता देवी को शपथ दिलाई। इसके बाद नगर परिषद के 21 वार्ड पार्षदों को शपथ दिलाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...