गढ़वा, जुलाई 4 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। शुक्रवार को समाहरणालय के सभागार में उपायुक्त सह जिला समुचित प्राधिकारी (पीसी- पीएनडीटी) पशुपतिनाथ मिश्रा की अध्यक्षता में जिला सलाहकार कमिटी (पीसी- पीएनडीटी) की बैठक आयोजित की गई। उसमें पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट पर प्रेजेंटेशन के माध्यम से संक्षिप्त जानकारी दिया गया। बैठक में मुख्य रूप से जिले में सेक्स रेश्यो, अल्ट्रासाउंड क्लीनिक/सेंटर, पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट के तहत रजिस्टर्ड क्लीनिक, नए अल्ट्रासाउंड मशीनों की खरीदारी, पिछले बैठक में लिए गए निर्णय का अनुपालन, नए अल्ट्रासाउंड केंद्र हेतु प्राप्त आवेदन व रिन्यूअल के अलावा मुखबिर/डिकॉय योजना को लेकर कमिटी द्वारा विचार विमर्श किया गया। बैठक में डीसी ने गढ़वा जिला में अनाधिकृत रूप से बिना लाइसेंस के संचालित क्लीनिक के विरुद्ध कार्रवाई का निर्देश दिया। जिससे अवै...