रांची, अगस्त 27 -- खूंटी, संवाददाता। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त मो. जावेद हुसैन की अध्यक्षता में सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में पर्याप्त रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने को लेकर बैठक हुई। इसमें जिले में स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने और नियमित रक्तदान शिविर लगाने पर चर्चा की गई। उपायुक्त ने रेड क्रॉस सोसाइटी को सक्रिय करते हुए नियमित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, गैर सरकारी संगठनों, सीआरपीएफ और अन्य संस्थाओं से रक्तदान अभियान में सहयोग की अपील की। सदर अस्पताल के ब्लड बैंक को पूरी तरह सक्रिय रखने का निर्देश दिया गया। आम लोगों को रक्त की उपलब्धता में परेशानी होने पर हेल्पलाइन नंबर 9288132716 पर संपर्क करने की जानकारी देने का निर्देश सदर अस्पताल के उपाधीक्षक-सह-प्रभारी चिकित्सा...