रांची, अप्रैल 30 -- रांची, संवाददाता। डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने नगड़ी स्थित कुलगु पिस्का के बिहार समाज कल्याण संस्थान (ओल्ड एज होम) का निरीक्षण कर वहां रह रहे बुजुर्गों का हालचाल जाना। उन्होंने आश्रम में रहने, भोजन, स्वच्छता और चिकित्सा सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने सभी कमरों, किचन और डाइनिंग एरिया का अवलोकन किया। संत मदर टेरेसा क्लिनिक का निरीक्षण कर दवाओं की उपलब्धता और इलाज की प्रक्रिया की जानकारी ली। इस दौरान दो बुजुर्गों के अस्वस्थ होने की सूचना पर उन्होंने सिविल सर्जन को तत्काल समुचित इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। डीसी ने कहा कि बुजुर्ग समाज की अमूल्य धरोहर हैं और उनकी देखभाल प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने आश्रम प्रबंधन को स्वच्छता बनाए रखने, पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने, नियमित स्वास्थ्य जां...