डीसी ने फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी की कैनोपी का किया उद्घाटन, आम बिक्री की शुरुआत
लातेहार, जून 12 -- लातेहार,संवाददाता। जिला समाहरणालय परिसर प्रांगण में फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी (एफपीसी) द्वारा स्थापित कैनोपी के माध्यम से आम बिक्री का शुभारंभ गुरुवार को किया गया। डीसी संदीप कुमार ने फीता काटकर कैनोपी का उद्घाटन किया तथा किसानों द्वारा उत्पादित आम की बिक्री प्रक्रिया का अवलोकन किया। मौके पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक, डीएमएमयू-लाइवलीहुड व प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक, लातेहार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। उद्घाटन के दौरान डीसी ने कहा कि अधिक से अधिक गरीब किसानों को इस पहल से जोड़ने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने तथा उनकी आय में वृद्धि सुनिश्चित करने के लिए ऐसे विपणन मंचों का विस्तार किया जाना चाहिए। यह भी पढ़ें- अंतरराष्ट्रीय पहचान के लिए जिले के लिए गौरव की बात है आम्रपाली आम:...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.