गुमला, फरवरी 20 -- गुमला, संवाददाता। निकाय चुनाव- 2026 को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण व सुव्यवस्थित ढंग से कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी प्रेरणा दीक्षित ने विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के क्रम में उन्होंने राजकीय हरिजन मध्य विद्यालय, गुमला (बूथ संख्या 9/1 एवं 9/2), चलंत बूथ संख्या 10/1 व 10/2 (आजाद बस्ती), माहेश्वरी भवन, लोहरदगा रोड (बूथ संख्या 11/1 व 11/2) तथा लूथरन मिडिल स्कूल, दुंदुरिया (बूथ संख्या 1/1 एवं 1/2) का दौरा किया। उपायुक्त ने कुल आठ मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी केंद्रों पर एश्योर्ड मिनिमम फैसिलिटी के तहत पेयजल, शौचालय, विद्युत व्यवस्था, रैंप, बैठने की सुविधा, छाया एवं साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दि...