डीसी ने दीदी कैंटीन का किया औचक निरीक्षण, गुणवत्ता एवं स्वच्छता बनाए रखने के दिए निर्देश
लातेहार, जून 13 -- लातेहार, संवाददाता। डीसी संदीप कुमार ने समाहरणालय परिसर स्थित दीदी कैंटीन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कैंटीन में उपलब्ध खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, साफ-सफाई की व्यवस्था, भोजन निर्माण की प्रक्रिया व कर्मचारियों द्वारा अपनाए जा रहे स्वच्छता मानकों का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में डीसी ने कैंटीन में तैयार किए जा रहे भोजन व नाश्ते की गुणवत्ता की जांच की। साथ ही उपस्थित कर्मियों से खाद्य सामग्री के भंडारण व उपयोग संबंधी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिया कि कैंटीन में आने वाले सभी आगंतुकों, कर्मियों को गुणवत्तापूर्ण व स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराया जाए। डीसी ने कैंटीन परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था को और बेहतर बनाए रखने, खाद्य पदार्थों को निर्धारित मानकों के अनुरूप सुरक्षित रखने तथा नियमित रूप से स्वच्छता का व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.