गिरडीह, फरवरी 15 -- गिरिडीह/बेंगाबाद,हिटी। जिला खनन पदाधिकारी के कार्यों से असंतुष्ट गिरिडीह उपायुक्त ने खान निदेशक को एक पत्र भेजा है। पत्र के माध्यम से जिला खनन पदाधिकारी के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई करने की भी सिफारिश की गई है। उपायुक्त कार्यालय के पत्रांक 385 दिनांक 07 फरवरी 2026 को निदेशक खान निदेशालय, खान एवं भूतत्व विभाग झारखंड रांची को भेजे गए पत्र में उपायुक्त ने उल्लेख किया है कि जिला खनन पदाधिकारी सत्यजीत का इस जिले में कार्य संतोषप्रद नहीं है। जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स के सदस्य सचिव होने के नाते अवैध खनन की रोकथाम के प्रति ये संवेदनशील नहीं हैं। कहा है कि प्रायः वे अपना फोन रिसीव नहीं करते हैं। इसके साथ ही इस जिले में इनकी उपस्थिति भी नगण्य रहती है। स्पष्ट है कि इस जिले के कार्यों में इनकी सहभागिता नाकाफी है। अवैध खनन की र...