रांची, अप्रैल 17 -- खूंटी, संवाददाता। उपायुक्त आर. रॉनिटा की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में कारा सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जेल की सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने एवं परिसर में अनुशासन सुनिश्चित करने पर विस्तृत चर्चा हुई। उपायुक्त ने उप-कारा, खूंटी में लगाए गए सुरक्षा उपकरणों, जैसे सीसीटीवी कैमरा एवं अन्य यांत्रिक उपकरणों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की। उन्होंने इनके सुचारु संचालन हेतु आवश्यक निर्देश दिए, ताकि किसी भी प्रकार की सुरक्षा चूक की संभावना न रहे। उन्होंने कहा कि जेल में अनुशासन बनाए रखने के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें। यह भी पढ़ें- लखीसराय: मंडल कारा में प्रशासन का औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था मिली दुरुस्...