गुमला, मई 5 -- गुमला, प्रतिनिधि। उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने मंगलवार को विभिन्न प्रखंडों से मुख्यालय आये ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और समाधान का भरोसा दिलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी व्यक्तिगत व सामुदायिक समस्याओं को गंभीरता से सुना।

समस्याओं का समाधान गुमला निवासी दिव्यम कुमार ने राष्ट्रीय स्तर की शूटिंग प्रतियोगिता के लिए स्पोर्ट्स गन लाइसेंस की मांग रखी। वहीं पंपापुर इंटर कॉलेज, पालकोट के विज्ञान एवं कॉमर्स संकाय के शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मियों ने लंबित अनुदान भुगतान की मांग की। सदर अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की पदस्थापना और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर भी आवेदन सौंपा गया।

अन्य मुद्दे छोटा लोरो नवाडीह के करमा उरांव ने पेड़-पौधों की क्षति के एवज में मुआवजे की मांग की। बिरकेरा की बिरसी देवी...