देवघर, मई 6 -- देवघर , प्रतिनिधि। सूचना भवन के सभागार में मंगलवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण के तहत स्व-गणना को सफलता पूर्वक संपन्न कराने की दिशा में विभिन्न कॉलेज के छात्रों और स्वयं सेवी संस्थाओं के साथ कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- जन गणना देश की विकास की आधारशिला: उमाकांत कार्यशाला का उद्देश्य कार्यशाला को संबोधित करते हुए डीसी ने कहा कि जनगणना राष्ट्र के विकास की रूपरेखा तैयार करने का सबसे महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने युवाओं और नागरिक समाज से अपील की कि वे इस राष्ट्रीय अभियान में ब्रांड एंबेसडर के रूप में कार्य करें। ताकि शत-प्रतिशत सटीक डेटा संकलित किया जा सके। यह भी पढ़ें- 15 मई तक आम नागरिकों के लिए खुला रहेगा स्व गणना पोर्टलजनगणना की प्रक्रिया डीसी ...