बोकारो, फरवरी 6 -- बोकारो, प्रतिनिधि। नगर पालिका आम निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से स्थापित जिला नियंत्रण कक्ष का गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अजय नाथ झा ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में डीईओ ने समाहरणालय परिसर में ही समेकित नियंत्रण कक्ष को सुव्यवस्थित रूप से संचालित करने का निर्देश उपस्थित अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी को दिया, ताकि निर्वाचन से संबंधित सभी प्रकार की सूचनाओं, शिकायतों एवं समन्वय कार्यों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं कर्मियों से अब तक प्राप्त शिकायतों की विस्तृत जानकारी ली तथा शिकायतों के त्वरित निष्पादन, अभिलेख संधारण एवं नियमित मॉनिटरिंग को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही, उन्हो...