चतरा, मार्च 6 -- चतरा, संवाददाता। जिला प्रशासन द्वारा आमजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं प्रशासन से सीधा संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं उपायुक्त कीर्तिश्री जी के समक्ष प्रस्तुत कीं। इस दौरान भूमि विवाद, सड़क निर्माण, भारतमाला परियोजना, स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग से जुड़े मामलों सहित अन्य प्रशासनिक विषयों से संबंधित कई आवेदन प्राप्त हुए। उपायुक्त ने सभी आवेदनों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि मामलों का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजनों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उपायुक्त ने कहा...