रामगढ़, मई 18 -- रजरप्पा। निज प्रतिनिधि । उपायुक्त रामगढ़ ऋतुराज ने सोमवार को चितरपुर प्रखंड के राजस्व शिविर, प्रखंड सह अंचल कार्यालय सहित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कार्यालयों में संचालित कार्यों, अभिलेखों के संधारण, साफ-सफाई, कर्मियों की उपस्थिति एवं आमजनों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की विस्तार से समीक्षा की। यह भी पढ़ें- जनगणना कार्यों में तेजी लाने का निर्देश, डीसी ने की समीक्षानिरीक्षण प्रक्रिया निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने राजस्व शिविर में उपस्थित ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन करने को कहा। मौके पर उपायुक्त ने शिविर के दौरान निष्पादित आवेदनों के आवेदनकर्ताओं के बीच दाखिल खारिज संबंधित प्रमाण पत्रों का भ...