बोकारो, अप्रैल 4 -- बोकारो, प्रतिनिधि। शनिवार को उपायुक्त अजय नाथ झा ने चास प्रखंड अंतर्गत चाकुलिया पंचायत का दौरा कर मनरेगा सहित विभिन्न ग्रामीण विकास योजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने योजनाओं की जमीनी हकीकत को परखा और यह सुनिश्चित करने पर बल दिया कि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक समयबद्ध व पारदर्शी तरीके से पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं जवाबदेही को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। मौके पर चास बीडीओ प्रदीप कुमार, मनरेगा के नोडल पदाधिकारी पंकज दूबे, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह, परियोजना पदाधिकारी मानिकचंद प्रजापति, पंचायत के मुखिया, उप मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, बीपीओ, पंचायत सचिव उपस्थित थे। निरीक्षण के क्रम में डीसी ने पंचायत कार्यालय पहुंच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.