गुमला, अप्रैल 27 -- गुमला, प्रतिनिधि। डीसी दिलेश्वर महतो की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभागार में स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं,अभियानों और प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में डीसी ने विभिन्न कार्यक्रमों की उपलब्धियों का जायजा लेते हुए अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। डीसी ने मातृ व शिशु स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए गर्भवती महिलाओं का शत-प्रतिशत रजिस्ट्रेशन और नियमित एएनसी जांच सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही होम डिलीवरी के मामलों का सत्यापन अनिवार्य रूप से करने का निर्देश दिया। कुपोषण को गंभीर समस्या बताते हुए उन्होंने चिन्हित 509 कुपोषित बच्चों की स्क्रीनिंग कर उन्हें एमटीसी में भर्ती कराने और एमटीसी में अतिरिक्त बेड की व्यवस्था करने को कहा। यह भी पढ़ें- जिले में पेंशन लाभुकों के सत्यापन अभियान का शुभारंभ समीक्षा में बताया ग...