साहिबगंज, मार्च 25 -- साहिबगंज। स्वास्थ्य विभाग के स्थापना से संबंधित महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक सोमवार को डीसी हेमंत सती की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में हुई। बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन सहित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई। डीसी ने स्वास्थ्य विभाग के स्थापना से जुड़े कार्यों की समीक्षा करते हुए संसाधनों के समुचित उपयोग, मानवबल की उपलब्धता व सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम जनता को सुलभ व गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। बैठक में सिविल सर्जन डॉ रामदेव पासवान, जिले के सभी चिकित्सा पदाधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे। फोटो 1, बैठक को संबोधित करते डीसी।डीसी ने की नगर निकायों की योजनाओं की समीक्षा बैठकसाहिबगंज। साहिबगंज...