जामताड़ा, जनवरी 2 -- जामताड़ा। शुक्रवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में डीसी रवि आनंद की अध्यक्षता में मत्स्य विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। जिसमें डीसी द्वारा मत्स्य विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के क्रम में उन्होंने नाला, फतेहपुर एवं करमाटांड़ अंचल के राजस्व तालाबों, जलकरों के बंदोबस्ती हेतु अखबार में विज्ञापन प्रकाशित करने एवं बंदोबस्ती को पूर्ण करने का निर्देश दिया। ताकि राजस्व संग्रहण में वृद्धि हो सके। इसके अलावा अन्य बिंदुओं पर समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। मौके पर जिला मत्स्य पदाधिकारी रितु रंजन सहित अन्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...