रामपुर, मार्च 31 -- शाहबाद। सोमवार को एनआरएलएम (राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन) डिप्टी कमिश्नर दुर्योधन ने शाहबाद ब्लॉक में कैडर्स के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान निष्क्रिय कैडर्स पर वह बिफर गए। नाराजगी जताते हुए उन्होंने सुधार के लिए महीनेभर की मोहलत दी। कहा कि उसके बाद वे निष्क्रिय कर्मचारियों को हटाकर दूसरे की तैनाती करेंगे। दोपहर बाहर डीसी शाहबाद ब्लॉक पहुंचे। बीडीओ धीरेंद्रपाल सिंह चौहान ने बताया कि डीसी ने यहां कैडर्स (समूह सखी, बैंक सखी, आजीविका सखी, स्वास्थ्य सखी आदि) के कार्यों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान फैमिली आईडी, हाउस होल्ड सैचुरेशन (राशन कार्ड धारक महिलाओं को समूह से जोड़ना) और आजीविका रजिस्टर (इससे लखपति दीदियों की संख्या की जानकारी रहती है) तीन बिंदुओं पर जोर रहा। उन्होंने कहा कि ये काम प्राथमिकता में रहने चाहिए। साथ ही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.