सिमडेगा, अप्रैल 29 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। डीसी कंचन सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय में जिला योजना अनाबद्ध निधि की ऑनलाइन अनुश्रवण प्रणाली को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत स्वीकृत योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। डीसी ने एनआरइपी, भवन निर्माण, स्पेशल डिविजन, ग्रामीण कार्य विभाग तथा पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने सभी कार्यान्वयन एजेंसियों को निर्देश दिया कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर योजनाओं को पूर्ण करना सुनिश्चित करें। साथ ही जिन योजनाओं का कार्य पूर्ण हो चुका है, उनकी भौतिक प्रगति का सत्यापन करते हुए संबंधित फोटो अनिवार्य रूप से अपलोड करने को कहा, ताकि पारदर्शिता एवं प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित हो सके। पेयजल एवं स्वच्छता व...