रांची, मई 30 -- रांची, संवाददाता। विश्व मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन दिवस पर शनिवार को रांची समाहरणालय में डीसी मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस वर्ष की थीम 'चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो' रही, जिसका उद्देश्य मासिक धर्म से जुड़ी सामाजिक वर्जनाओं को मिटाना है। डीसी ने इसे प्राकृतिक प्रक्रिया बताते हुए कहा कि गलतफहमियों को दूर करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने किशोरियों को हाइजीन एवं पोषण किट प्रदान की। कार्यक्रम में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के लिए 16 सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीनें और कांके विद्यालय को डिस्पोजर मशीन दी गई।छात्राओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई और स्लोगन प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत हुए। यह भी पढ़ें- कटिहार: माहवारी स्वच्छता एवं जागरूकता सप्ताह का सफल समापन, छात्राओं को किया...