जामताड़ा, मार्च 13 -- जामताड़ा, प्रतिनिधि। मत्स्य विभाग की ओर से गुरुवार को समाहरणालय परिसर में मत्स्य विपणन योजना के अन्तर्गत विभाग द्वारा चयनित लाभुकों के बीच किट वितरण किया गया। डीसी रवि आनंद ने मत्स्य विक्रेताओं के बीच मत्स्य किट का वितरण किया। इस दौरान अपर समाहर्ता पूनम कच्छप, जिला पंचायत राज पदाधिकारी पंकज कुमार रवि एवं जिला मत्स्य पदाधिकारी रितु रंजन भी मौजूद थे। इस क्रम में मत्स्य विभाग को प्राप्त कुल 20 लक्ष्य के विरुद्ध विभाग द्वारा चयनित लाभुकों को हाईजेनिक कंडिशन में मत्स्य बिक्री करने हेतु खुदरा मत्स्य विक्रेताओं को इकाई लागत 15,000 रुपए प्रति किट में 95 प्रतिशत अनुदान पर मत्स्य किट उपलब्ध कराया गया। जिसमें प्रति लाभुकों को 11 प्रकार की विभिन्न सामग्रियों यथा छाता, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, बैठी, डस्टबीन, एपरौन इत्यादि का वितरण किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.