लातेहार, फरवरी 23 -- लातेहार,संवाददाता। नगरपालिका (आम) निर्वाचन, 2026 के तहत डीसी उत्कर्ष गुप्ता ने चन्दनडीह स्थित राजकीयकृत उत्क्रमित उच्च विद्यालय के मतदान केंद्र संख्या 14/1 पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस अवसर पर उन्होंने मतदान प्रक्रिया का अवलोकन करते हुए मतदान कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। डीसी ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक मतदाता का मतदान करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने जिले के सभी मतदाताओं से अपील की कि वे निर्भीक एवं निष्पक्ष वातावरण में अपने मताधिकार का प्रयोग करें और बेहतर वोट प्रतिशत के साथ कीर्तिमान स्थापित करें। मतदान केंद्र पर सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध थीं तथा मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो रहा है। जिला प्रशासन द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी मतदान सुनिश्चित करने हेतु व्यापक व्यव...