जामताड़ा, जुलाई 1 -- जामताड़ा, प्रतिशिधि। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की मंगलवार से औपचारिक शुरुआत हो गई। अभियान के पहले दिन जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आया। यह भी पढ़ें- मतदान केन्द्रों पर चुनाव पाठशाला का आयोजनअभियान का निरीक्षण डीसी आलोक कुमार ने जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा कर तैयारियों का निरीक्षण किया। साथ हीं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीसी शहरी क्षेत्र अंतर्गत जेबीसी पीटू स्कूल स्थित बंथ संख्या 242, 245 पहुंचे और अभियान की प्रगति, बूथ स्तर की तैयारियों तथा कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट कहा कि एसआईआर अभियान को पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से संपन्न कराया जाएगा। यह भी पढ़ें- एसआईआर को लेकर बूथों से लेकर घर तक पहुंची बीएलओ...