साहिबगंज, नवम्बर 4 -- साहिबगंज। डीसी हेमंत सती ने सोमवार को पुराना सदर अस्पताल, कुपोषण उपचार केन्द्र (एमटीसी), एमसीएच भवन व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सदर) का स्थलीय निरीक्षण किया। मौके पर डीसी ने अस्पताल परिसर की विभिन्न इकाईयों की स्थिति का आंकलन किया। डीसी ने जर्जर भवनों को चिन्हित कर ध्वस्त करने तथा नए सिरे से डीपीआर तैयार कर आधुनिक स्वास्थ्य सुविधायुक्त भवन निर्माण करने के निर्देश दिये। अस्पताल परिसर से जल निकासी की समस्या को गंभीरता से लेते हुए कनीय अभियंता शैलेश कुमार को पूरे परिसर में नालों का डीपीआर तैयार कर निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान डीसी ने कहा कि, 'मरीजों को स्वच्छ, सुरक्षित व बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी निर्माण व सुधार कार्य समयबद्ध तर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.