हजारीबाग, अप्रैल 25 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। डीसी हेमन्त सती ने शनिवार को समाहरणालय स्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालयों में संचालित कार्यों की जानकारी ली तथा कर्मियों से उनके दायित्वों एवं कार्यप्रणाली के संबंध में जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के क्रम में डीसी ने कार्यालयों में कार्यों की प्रगति, अभिलेखों के संधारण, समयबद्ध निष्पादन आदि के बारे में जाना। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...