लातेहार, फरवरी 7 -- लातेहार, संवाददाता। डीसी उत्कर्ष गुप्ता ने शुक्रवार को ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान डीसी ने वेयरहाउस में रखे गए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन एवं वोटर वेरीफायबल पेपर ऑडिट ट्रेल उपकरणों की भौतिक स्थिति, रख-रखाव, सुरक्षा व्यवस्था एवं रिकॉर्ड संधारण की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान डीसी ने परिसर के अवलोकन के क्रम में सुरक्षा व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, तैनात सुरक्षा बलों, अग्निशमन यंत्र आदि सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के क्रम में तैनात सशस्त्र सुरक्षा बलों को अपने कार्य एवं दायित्वों के प्रति सचेत व सक्रिय रहने का निर्देश दिया गया। इस दौरान डीसी ने उपस्थित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की ढि...