डीसी ने किया आरइओ कार्यालय का किया औचक निरीक्षण,सफाइ पर दिया जोर
लातेहार, मई 19 -- लातेहार संवाददाता : उपायुक्त संदीप कुमार ने मंगलवार को जिला सहकारिता कार्यालय व ग्रामीण कार्य प्रमंडल (आरईओ) कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालयों की कार्यप्रणाली, अभिलेख संधारण, लंबित मामलों तथा योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उपायुक्त ने पदाधिकारियों और कर्मियों की उपस्थिति पंजी की जांच करते हुए समय पालन व कार्यों के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया। साथ ही कार्यालय परिसर की साफ-सफाई व आम नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं का भी जायजा लिया। जिला सहकारिता कार्यालय में उन्होंने किसानों से संबंधित योजनाओं व सहकारी समितियों के कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने लाभुकों की समस्याओं का शीघ्र निष्पादन करें। यह भी पढ़ें- डीसी ने जिला खनन कार्यालय और सीजीएलएम केन्द्र का किया औचक निरीक्षण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.