रांची, मई 19 -- खूंटी, संवाददाता। उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने मंगलवार को खूंटी प्रखंड के विभिन्न संस्थानों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में मंगलवार को उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया सबसे पहले कालामाटी स्थित पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने पठन-पाठन, भोजन व्यवस्था, विद्यालय कक्ष, किचन एवं छात्राओं से बातचीत कर शैक्षणिक स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नियमित उपस्थिति और अतिरिक्त शिक्षकों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके बाद उपायुक्त ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मारंगहादा का निरीक्षण किया। इस क्रम में उन्होंने महिला वार्ड, ओपीडी, लैब, शल्य कक्ष, दवा स्टॉक और उपलब्ध मशीनों की समीक्षा करते हुए उन्हो...