लातेहार, जुलाई 18 -- लातेहार ,संवाददाता। डीसी संदीप कुमार ने शुक्रवार को एसआइआर कार्य की प्रगति को लेकर सभी संबंधित पदाधिकारियों के साथ ऑनलाइन समीक्षात्मक बैठक की। बैठक में लातेहार एवं महुआडांड के सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अनुमंडल पदाधिकारी तथा लातेहार जिले के सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-प्रखंड विकास पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान डीसी ने एसआइआर अंतर्गत प्राप्त गणना प्रपत्रों की स्थिति की बिन्दुवार समीक्षा की और प्रपत्रों की प्रविष्टि में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय-सीमा के अंदर शत-प्रतिशत प्रपत्रों की ऑनलाइन प्रविष्टि पूर्ण कर ली जाए, ताकि कार्य में कोई विलंब न हो। डीसी ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि बीएलओ के माध्यम से घर-घर जाकर प्रपत्र संग्रहण का कार्य लगातार किया जाए एवं प्र...