डीसी ने एनटीपीसी नॉर्थ कर्णपुरा प्लांट का लिया जायजा, कोयला संकट की समीक्षा
चतरा, अक्टूबर 1 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। चतरा के उपायुक्त रवि आनंद गुरुवार को एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा सुपर थर्मल पावर परियोजना, टंडवा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने परियोजना के विद्युत उत्पादन, कोयला आपूर्ति एवं भंडारण तथा संयंत्र के संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी ली। परियोजना प्रमुख मनीष खेत्रपाल ने उपायुक्त को परियोजना की वर्तमान परिचालन स्थिति, कोयले की उपलब्धता एवं कोयला प्रबंधन व्यवस्था के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान राख प्रबंधन तथा पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन से संबंधित विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की गयी। इस दौरान उपायुक्त ने परियोजना के सुचारू संचालन के लिए की जा रही व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उन्होंने परियोजना के कुशल संचालन, पर्यावरण संरक्षण तथा जिला प्रश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.