बोकारो, अप्रैल 26 -- बोकारो, प्रतिनिधि। शनिवार को समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त अजय नाथ झा ने विभिन्न विभागों से संबंधित उच्च न्यायालय के अवमानना के कुल 33 लंबित वादों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित विभागीय पदाधिकारियों से मामलों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। मौके पर उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, प्रभारी पदाधिकारी (विधि शाखा) शालिनी खालको सहित अन्य विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे। उपायुक्त ने मौके पर उपस्थित उप विकास आयुक्त निर्देश दिया कि ऐसे वादों की प्रगति की समीक्षा प्रत्येक 15 दिन पर नियमित रूप से की जाए, ताकि समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जा सके। सभी पदाधिकारियों को न्यायालयीन मामलों के प्रति पूर्ण गंभीरता बरतने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि न्यायालय से जुड़े मामलों मे...