आदित्यपुर, मार्च 21 -- चांडिल, संवाददाता। नीमडीह प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय टेंगाडीह में प्रबंधन की लापरवाही से 11 छात्रों के 8वीं बोर्ड की परीक्षा से वंचित होने के मामले की बीडीओ कुमार एस अभिनव और सीओ अभय द्विवेदी ने जांच की। बीडीओ और सीओ ने बताया कि जांच रिपोर्ट डीसी और डीईओ को सौंपी जाएगी। प्रधानाध्यापक एवं अन्य अध्यापकों पर इस लापरवाही के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी।बताया जाता है कि शुक्रवार को विद्यालय पहुंचे बीडीओ और सीओ ने प्रधानाध्यापक सरसिज कुमार और अन्य शिक्षकों से पूछताछ की।जांच के दौरान पता चला कि विद्यालय प्रबंधन ने 11 छात्रों की कक्षा 8वीं बोर्ड परीक्षा के पंजीयन पोर्टल पर एंट्री ही नहीं की थी, जिस कारण बोर्ड की परीक्षा देने से वंचित रह गए थे।इस संबंध में बीडीओ और सीओ ने डीईओ से फोन पर बात की। उन्होंने बताया कि...