गढ़वा, जून 3 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। भवनाथपुर प्रखंड की जिला परिषद सदस्य रंजनी कुमारी उर्फ रंजनी शर्मा ने उपायुक्त से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। उस दौरान उन्होंने उपायुक्त को बाबा बंशीधर की प्रतिमा भेंट कर बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुलाकात के क्रम में जिला पार्षद ने उपायुक्त को भवनाथपुर क्षेत्र की प्रमुख जनसमस्याओं से अवगत कराते हुए मांग पत्र सौंपा। उपायुक्त ने सभी मांगों को गंभीरता से सुनते हुए त्वरित कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी किए। उनकी मांगों में श्रमिक निबंधन शिविर लगाने, झगराखांड़ स्थित शिक्षण संस्थान भूमि का सत्यापन और सीमांकन कराने के अलावा भवनाथपुर क्षेत्र की सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा व बिजली से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की। यह भी पढ़ें- सहयोग शिविरों में समस्याओं के समाधान पर जो...