सिमडेगा, जून 9 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। डीसी कंचन सिंह एवं डीटीओ संजय कुमार बाखला के निर्देश पर मंगलवार को पुलिस कंट्रोल के समीप विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच अभियान के दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन से संबंधित विभिन्न मामलों में कुल 38 वाहनों पर कार्रवाई की गई। उनसे 97 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया। अभियान के दौरान बिना हेलमेट, सीट बेल्ट का उपयोग नहीं करने, आवश्यक दस्तावेजों की कमी व अन्य सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के मामलों की जांच की गई। मौके पर वाहन चालकों व संचालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी। मोटरयान निरीक्षक सिमडेगा ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं से होने वाली अपूरणीय क्षति को रोकने के लिए यातायात नियमों का पालन जरूरी है। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...