रामगढ़, मई 27 -- दुलमी, निज प्रतिनिधि। रामगढ़ उपायुक्त ऋतुराज के सख्त निर्देश के बावजूद दुलमी के भैरवी जलाशय के सिपल्वे के ठंडे झरने में मंगलवार को हजारों युवकों की भीड़ पहुंची और दिनों भर इस भीषण गर्मी में खूब मौज मस्ती किया। युवक भैरवी जलाशय के सिपल्वे में नहाने व मौज-मस्ती, सेल्फी व गोताखोरी के लिए ग्रुप बनाकर दूर दूर से पहुंच रहे हैं। जिससे सिपल्वे में हजारों की भीड़ लग रही है। यह सिलसिला सप्ताह भर से चल रहा है, जिसके कारण हादसा होने की संभावना बढ़ गई है, पिछले दिनों एक युवक का गार्डवाल से पानी में छलांग लगाने दौरान माथे में गंभीर चोट लगी थी, जबकि दूसरे युवक का पैर टूट गया था।भैरवी जलाशय में उमड़ी भीड़ के सुरक्षा व्यवस्था का कोई इंतजाम नहीं है। भीड़ को कंट्रोल करना आसान नहीं है。 यह भी पढ़ें- बिजुलिया तालाब में सुबह ओर शाम को पेट्रोलिंग करें ...