जमशेदपुर, अप्रैल 11 -- उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने शुक्रवार को समाहरणालय परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सामाजिक सुरक्षा, राजस्व, निर्वाचन, नजारत, विधि शाखा, कोर्ट कक्ष, समाज कल्याण, डीआईओ कार्यालय, झारनेट, सामान्य शाखा, गोदाम, यूआईडी समेत विभिन्न कार्यालयों का जायजा लिया। अधिकांश अधिकारी और कर्मचारी उस समय तक ऑफिस नहीं पहुंचे थे। उपायुक्त ठीक 10 बजे ऑफिस पहुंच गये थे। उनके साथ नजारत उपसमाहर्ता डेविड बलिहार, डीटीओ धनंजय, विधि और स्थापना शाखा के प्रभारी चंद्रजीत सिंह भी थे। बाद में डीडीसी भी पहुंचे। सभी कार्यालय प्रधान को अपने कार्यालय में साफ-सफाई, रजिस्टर के रखरखाव, सुरक्षा व्यवस्था, कर्मचारियों के समयबद्धता के साथ कार्य करने, पदाधिकारियों और कर्मचारियों की नियमित बायोमीट्रिक उपस्थिति, कार्यालयी दस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.