डीसी के जनता दरबार में 45 लोगों ने सुनाई फरियाद, कई समस्याओं का हुआ त्वरित समाधान
जामताड़ा, जून 17 -- जामताड़ा, प्रतिनिधि। मंगलवार को डीसी आलोक कुमार ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार का आयोजन कर आमजनों की समस्याओं व शिकायतों को सुना। जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आमजनों ने डीसी के समक्ष रखी अपनी फरियाद रखी। उन्होंने सहज भाव से सबकी समस्याओं को सुना। आयोजित जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्रों से आये करीब 45 से अधिक फरियादियों ने अपनी समस्याओं को डीसी के समक्ष रखा। जिसमें बिजली की समस्या, भूमि विवाद, सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा एवं अतिक्रमण, भू अर्जन मुआवजा से जुड़े मामले, आवास की मांग, अहर्ता के बावजूद पीएम आवास योजना के लिस्ट में नाम नहीं रहने सहित विभिन्न समस्याओं को सुना। साथ हीं उन्होंने प्राप्त आवेदनों के निष्पादन हेतु संबंधित अधिकारियों को आवेदनों को अग्रसारित करते ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.