बोकारो, फरवरी 7 -- बोकारो, प्रतिनिधि। नगर पालिका (आम) निर्वाचन को लेकर शनिवार को एनआइसी कक्ष में मतदान कर्मियों का प्रथम रेंडमाइजेशन कार्य संपन्न हुआ। रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अजय नाथ झा की उपस्थिति में पूरी पारदर्शिता के साथ की गई। इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि नगर पालिका आम निर्वाचन के सफल संचालन के लिए कुल 1,110 मतदान कर्मियों की आवश्यकता है। निष्पक्ष एवं स्वतंत्र चुनाव सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मतदान कर्मियों का चयन रेंडमाइजेशन प्रक्रिया के माध्यम से किया गया। एनआइसी कक्ष में आयोजित इस रेंडमाइजेशन कार्य में वरीय पदाधिकारी निर्वाचन कोषांग सह उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी सह डीपीआरओ मो. सफीक आलम, कार्मिक कोषांग के प्रभा...