डीसी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य योजनाओं व अभियानों की प्रगति की समीक्षा
गुमला, जून 3 -- गुमला प्रतिनिधि। उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं व अभियानों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सभी पात्र लाभुकों को शत-प्रतिशत आयुष्मान भारत कार्ड से आच्छादित करने तथा जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए मिशन मोड में अभियान चलाने का निर्देश दिया।
आयुष्मान भारत योजना की प्रगति समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने आयुष्मान भारत योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए पात्र लाभुकों को योजना का लाभ सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
टीबी मुक्ति के लिए निर्देश वहीं जिले में चिन्हित 545 टीबी मरीजों की नियमित जांच, उपचार एवं पोषण संबंधी देखभाल सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
मलेरिया एवं फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम उपायुक्त ने मानसून के आगमन को देखते हुए मलेरिया एवं फाइलेरिया उन्मूलन का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.