लातेहार, जून 18 -- लातेहार संवाददाता। डीसी संदीप कुमार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विधि शाखा से संबंधित मामलों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में उच्च न्यायालय एवं उच्चतम न्यायालय में लंबित वादों की विभागवार समीक्षा की गई तथा विभिन्न मामलों में प्रति शपथ पत्र (काउंटर एफिडेविट) दायर करने की स्थिति का विस्तृत अवलोकन किया गया। समीक्षा के दौरान डीसी ने संबंधित विभागों से न्यायालयों में लंबित मामलों की अद्यतन जानकारी प्राप्त की तथा जिन मामलों में प्रति शपथ पत्र दायर किया जाना शेष है, उन्हें निर्धारित समय-सीमा के भीतर तैयार कर न्यायालय में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि न्यायालयीन मामलों में समयबद्ध कार्रवाई एवं प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करना सभी विभागों की जिम्मेदारी है। यह भी पढ़ें- तय समय में लंबि...