लातेहार, मई 1 -- लातेहार, संवाददाता। डीसी संदीप कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में राजस्व संग्रहण एवं राजस्व विभाग से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक का अयोजन किया गया। बैठक में जिले के नगर पंचायत क्षेत्र एवं अंचलों में निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध अब तक किए गए राजस्व संग्रहण की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा क्रम में सभी पदाधिकारियों को वित्तीय वर्ष के लिए निर्धारित लक्ष्य के शेष लक्ष्य को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने आपसी समन्वय स्थापित कर राजस्व संग्रह के शेष लक्ष्य को पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में डीसी द्वारा भु-लगान, निबंधन, दाखिल-खारीज, सक्सेसन म्यूटेशन, पार्टीशन म्यूटेशन, भूमि-सीमांकन की समीक्षा की गई। यह भी पढ़ें- जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की बैठक हुई संपन्न इस दौरान सभी अंचालाधिकार...