सिमडेगा, जनवरी 28 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। डीसी कंचन सिंह की अध्यक्षता में खनन टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला खनन पदाधिकारी द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान अवैध खनन के विरुद्ध की गई कार्रवाई की विस्तृत जानकारी दी गई। बताया गया कि अब तक कुल 184 निरीक्षण किए गए हैं। अवैध खनन के मामलों में कुल 54 प्राथमिकी दर्ज की गई, जिनमें जेएमएमसी नियम के तहत 22 मामलों में कार्रवाई की गई। इस दौरान अवैध खनन में संलिप्त 90 वाहनों को जब्त किया गया। जिसमें कुल 16,78,782 की वसूली की गई। बैठक में डीसी ने अवैध खनन के विरुद्ध निरंतर और सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी स्थिति में अवैध खनन नहीं होने दिया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...