गुमला, जून 16 -- गुमला संवाददाता । चंदाली स्थित समाहरणालय सभागार में सोमवार को डीसी दिलेश्वर महतो की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, पानी सहित विभिन्न जनहित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया गया। डीसी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय और पारदर्शी संवाद के साथ योजनाओं को समयबद्ध तरीके से लागू कर लाभ पहुंचाने का निर्देश दिया।बैठक में स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम, एचपीवी टीकाकरण अभियान, मातृ-शिशु स्वास्थ्य, एएनसी जांच में तेजी और कुपोषित बच्चों के बेहतर देखभाल पर बल दिया गया। साथ ही पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों की भी समीक्षा की गयी। यह भी पढ़ें- विकास योजनाओं में तेजी और पारदर्शिता लाएं : डीसी डीसी ने स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने ...