कोडरमा, फरवरी 23 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। जिले के नगर परिषद् झुमरी तिलैया, नगर पंचायत कोडरमा एवं नगर पंचायत डोमचांच में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में मतदान संपन्न हो गया। सुबह से ही मतदाताओं में लोकतंत्र के इस महापर्व को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। इस क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ऋतुराज एवं पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने संयुक्त रूप से विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था एवं मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बूथों पर उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं, सुरक्षा बलों की तैनाती तथा संवेदनशील क्षेत्रों में की गई विशेष निगरानी की समीक्षा की। उपायुक्त ने मतदान कर्मियों को आदेश दिया कि वे निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं विधिसम्मत प्रक्रिया का पूर्णतः पालन सुनिश्चित करें, ताकि प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.