सिमडेगा, दिसम्बर 13 -- सिमड़ेगा, जिला प्रतिनिधि। डीसी कंचन सिंह एवं एसपी एम अर्शी की अध्यक्षता में शनिवार को जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के टीम रामरेखा धाम के वैकल्पिक मार्गो का किया गया ट्रैकिंग किया। बताया गया कि रामरेखा धाम पर्यटन सह तीर्थ स्थल के आवागमन को सुगम बनाने के लिए पथ, पेयजल, विद्युत, मोबाइल नेटवर्क आदि को लेकर आवश्यक बैठक डाक बंगला रामरेखा धाम में की गई। बैठक में रामरेखा महोत्सव के समित्ति द्वारा कराए ऑडिट का अवलोकन, संभावित विभिन्न आवागमन रूटों की ट्रैकिंग उसके मानचित्र के आधार पर की गई। रामरेखा परिसर में पेयजल की व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था तथा मोबाइल कनेक्टिविटी के समस्याओं के समाधान पर चर्चा की गई। तत्पश्चात महोत्सव के अवसर पर होने वाले भीड़ के आवागमन सुविधा के लिए विभिन्न रूटों की ट्रैकिंग की गई। जिसमें रामरेखा ग्राम के ल...