पाकुड़, मार्च 22 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। ईद के पावन अवसर पर जिले में शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपायुक्त मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने विभिन्न ईदगाह, मस्जिदों तथा चौक-चौराहों का निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त मनीष कुमार व पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने ईदगाह, गांधी चौक स्थित मस्जिदों एवं हरिणडंगा कब्रिस्तान का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। मौके पर उपस्थित रोजेदारों से मुलाकात कर उन्हें तहेदिल से ईद की शुभकामनाएं दीं तथा बच्चों को स्नेहपूर्वक गले लगाकर पर्व की खुशियां साझा कीं। उपायुक्त ने कहा कि ईद आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का प्रतीक है, जहां लोग गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाते हैं। उन्होंने जिलेवासियों से अपील किया कि इस पर्व को शांति, सद्भाव और सामाजिक समरसता के सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.