लोहरदगा, फरवरी 27 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा उपायुक्त डॉ ताराचंद और पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी ने गुरूवार को कृषि बाजार समिति, लोहरदगा में बनाये गए मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान मतगणना केंद्र की त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था, सभी चेक पॉइंट, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी मोनिटरिंग, मीडिया सेंटर, मतगणना टेबल, मतगणना केंद्र की साफ-सफाई, मतगणना अभिकर्ताओं के लिए बने प्रवेश द्वार और मतगणना हॉल में उनके लिए सुनिश्चित स्थल समेत बिंदुओं पर आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिए। सभी प्रतिनियुक्त अधिकारियों, निर्वाची पदाधिकारी, सहायक निर्वाची पदाधिकारी, मतगणना कर्मियों आदि को ससमय मतगणना केंद्र पहुंचने के निर्देश दिए। मतगणना सुबह आठ बजे से प्रारंभ होगी। मौके पर अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा, उप निर्वाचन अधिकारी प्रमोद दास, सभी निर्वाची अधिकारी और ...